मां ने 26-27 साल तक झूठ बोला कि शाहरुख के किरदार से प्रेरित होकर मेरा नाम रखा गया: राहुल

बल्लेबाज़ के.एल. राहुल ने बताया है कि उन्हें कुछ साल पहले पता चला कि उनकी मां ने उनसे 26-27 वर्षों तक झूठ बोला कि उनका नाम शाहरुख खान के किरदार 'राहुल' से प्रेरित होकर रखा गया था। बकौल राहुल, दोस्त ने उन्हें बताया कि 'राहुल' नामक शाहरुख का पहला किरदार उनके जन्म वर्ष 1992 के करीब 2 साल बाद आया।