मां ने एक बार अखबार में मेरी नेटवर्थ पढ़कर पूछा था कि क्या वह सच है: पेटीएम सीईओ

शेयर बाज़ार में लिस्टिंग से पहले पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने रॉयटर्स को बताया कि माता-पिता लंबे समय तक उनके काम के बारे में नहीं जानते थे। बकौल शर्मा, "एक बार मां ने अखबार में मेरी नेटवर्थ पढ़कर मुझसे पूछा था, 'विजय तुम्हारे पास वाकई इतना पैसा है...जितना लिखा है'?" फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ $2.4 अरब है।