मां ने कपड़ा उठाने के लिए हरियाणा में बच्चे को चादर के ज़रिए 9वें फ्लोर से 8वें फ्लोर पर उतारा

फरीदाबाद (हरियाणा) की एक सोसायटी का वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला 9वीं मंज़िल की बालकनी से चादर के ज़रिए बच्चे को 8वीं मंज़िल पर उतारती दिख रही है। कथित तौर पर 8वीं मंज़िल पर कपड़ा गिरा था जिसे उठाने के लिए महिला ने बच्चे को ऐसे नीचे भेजा। सोसायटी के अन्य निवासी ने इसका वीडियो बना लिया।