वेनेज़ुएला के ब्रायन पिंटो नामक 18-वर्षीय प्रवासी को अमेरिकी सीमा पर उसके कुत्ते से अलग कर दिया गया जिसके बाद उनकी आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है। पिंटो की मां ने अपनी मौत से पहले ब्रैंडी नामक कुत्ता उसे दिया था। पिंटो ने ब्रैंडी को एक फोटो जर्नलिस्ट को सौंप दिया जिसने मेक्सिको में उसका खयाल रखने का वादा किया।