केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में धरना दे रहे रेज़िडेंट डॉक्टर्स के साथ पुलिस के व्यवहार पर खेद जताया है। उन्होंने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की अपील की और कहा, "...हमारे रेज़िडेंट डॉक्टरों ने कोविड-19 संकट के समय बहुत अच्छा काम किया है।" स्वास्थ्य मंत्री ने वादा किया है कि डॉक्टरों का मुद्दा जल्द हल किया जाएगा।