मां-बेटे के शव केरल में भूस्खलन के मलबे से मिले, दोनों ने एक-दूसरे को लगा रखा था गले

इडुक्की (केरल) के भूस्खलन प्रभावित एक गांव में रविवार को बचाव दल ने मलबे से एक महिला और उसके बेटे के शव बरामद किए जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगा रखा था। उनकी पहचान फौज़िया (28) और अमीन (10) के रूप में हुई। दल को 3 बच्चों के शव भी मिले हैं जिन्होंने मौत के समय एक-दूसरे को गले लगाया था।