inshorts

माइक बंद करना भूले रिपोर्टर, रोहित की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई बाधित; वीडियो हुआ वायरल

एक रिपोर्टर के माइक बंद करना भूल जाने के कारण भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस बाधित हो गई। रोहित जवाब दे रहे थे कि अचानक एक न्यूज़ चैनल से आवाज़ आई, "तीसरे विश्व युद्ध का काउंटडाउन ऑन, यूक्रेन के लिए...!" रिपोर्टर के माइक बंद करने के बाद रोहित ने फिर से बोलना शुरू किया।