माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में अपने आधे शेयर बेचे
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कई किस्त में $28.5 करोड़ में कंपनी के अपने 8,40,000 शेयर बेच दिए। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि नडेला ने व्यक्तिगत वित्तीय योजना और विविधीकरण को लेकर अपनी आधी हिस्सेदारी बेची है। उन्होंने वाशिंगटन स्टेट द्वारा पूंजीगत लाभ पर टैक्स से जुड़े नियम को लागू किए जाने से पहले शेयरों की बिक्री की है।