माउंट एवरेस्ट के रास्ते में ढहा बर्फीली चोटी का हिस्सा, पहले व बाद के वीडियो आए सामने
माउंट एवरेस्ट के रास्ते में हाल ही में एक बर्फीली चोटी का हिस्सा ढह गया जिसके बाद एक ब्रिटिश शख्स और उसका नेपाली गाइड लापता हो गया। गाइड विनायक मल्ला ने बर्फीली चोटी का हिस्सा ढहने से पहले व बाद के वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि समिट पूरा करने के बाद ऐसा हुआ था।