माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य, नए दिशानिर्देश जारी

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को आगमन पर नेगेटिव आरटी-पीसीआर या रैपिड ऐंटीजन टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी जो 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। अब उन्हीं श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिलेगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे।