मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करने का संकल्प लें: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर कहा, "जब व्यक्ति अपनी मातृभाषा को समृद्ध करेगा तभी देश की सभी भाषाएं समृद्ध होंगी और देश भी समृद्ध होगा।" उन्होंने कहा, "अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करने का संकल्प लें।" बकौल शाह, सरकार ने नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में शिक्षा पर ज़ोर दिया है।