लंबे मिशनों की तरह अंतरिक्ष की छोटी यात्रा करने से मानव शरीर में कोशिकाओं और इम्यून सिस्टम में बदलाव होते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, 4 अंतरिक्ष पर्यटकों के खून, लार और त्वचा के नमूनों की जांच से पता चला कि अंतरिक्ष से लौटने पर इन पर्यटकों में आए बदलाव स्थिर हो गए और उनमें बड़ा स्वास्थ्य जोखिम नहीं था।