रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है, "मौजूदा हालात में मुझे अपनी अपील बदलनी होगी...राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन, मानवता के लिए अपने सैनिकों को रूस वापस बुलाएं।" उन्होंने कहा, "विवाद अब थमना चाहिए।" इससे पहले उन्होंने पुतिन से रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर हमले से रोकने को कहा था।