inshorts

मानवता, समाज व झारखंड शर्मसार हुआ है: दुमका में लड़की को जलाने की घटना पर पूर्व सीएम रघुबर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका में एक लड़की पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने से हुई उसकी मौत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सारी मानवता, समाज और झारखंड शर्मसार हुआ है। दास ने कहा, "राज्य में पिछले ढाई वर्षों में...बच्चियों, महिलाओं के साथ...बलात्कार और हत्या की 1,000 से अधिक...घटनाएं हुई हैं।"