मानसिक रूप से तैयार न होने पर हमने बाइल्स की सराहना की, भारत में यह बोलकर दिखाएं: विनेश
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है कि अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स के ओलंपिक्स में मानसिक रूप से तैयार नहीं होने के कारण कुछ इवेंट्स में हिस्सा नहीं लेने पर भारतीयों ने उनकी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, "भारत में सिर्फ यह कहने की कोशिश करें...कुश्ती छोड़़ने की बात करना तो छोड़िए...सिर्फ यह बोलकर दिखाएं कि आप तैयार नहीं हैं।"