पुलिस ने ठाणे (महाराष्ट्र) के भिवंडी में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 16-वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, किशोरी ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया था जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है।