माफियाओं का सफाया जारी रहेगा: सीएम योगी संग तस्वीर शेयर कर यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी
उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। प्रशांत ने 'X' पर लिखा, "एक गौरवशाली उत्तरदायित्व के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी जी के विश्वास व आशीर्वाद के लिए आभारी हूं...सुरक्षा की नींव को मज़बूत करते हुए माफियाओं और अपराधियों का सफाया जारी रहेगा।"