inshorts

माफी काफी नहीं है: अफगानिस्तान में यूएस की ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए लोगों के परिजन

अफगानिस्तान के काबुल में पिछले महीने अमेरिका की ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए लोगों के परिजन ने कहा है कि सिर्फ माफी काफी नहीं है और इसके लिए ज़िम्मेदार सैन्यकर्मियों को सज़ा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल केनेथ एफ. मैकेंज़ी ने ड्रोन स्ट्राइक को एक 'दुखद गलती' बताया था।