किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोज़पुर दौरा रद्द होने को लेकर कहा है, "कल किसानों का हर जगह प्रदर्शन था लेकिन रास्ता रोकने का कोई कार्यक्रम नहीं था...किसान प्रधानमंत्री का काफिला रोकने के लिए नहीं बैठे थे...वह बस इत्तेफाक था।" उन्होंने कहा, "इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए...प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं...देश के होते हैं।"