मामले के निपटारे तक विद्यार्थियों को धार्मिक पोशाक पहनने की ज़िद नहीं करनी चाहिए: एचसी

हिजाब विवाद के बीच गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई और मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बेंच संस्थानों को फिर से खोलने का निर्देश देने वाला आदेश पारित करेगी। उन्होंने कहा, "जब तक मामला यहां लंबित है...किसी भी विद्यार्थी को धार्मिक पोशाक पहनने की ज़िद नहीं करनी चाहिए।" मामले में सोमवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।