inshorts

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी ₹598 करोड़ की फंडिंग जुटाकर बनी यूनिकॉर्न कंपनी

फाइलिंग के अनुसार, मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज़्यूमर $8 करोड़ (करीब ₹598 करोड़) की फंडिंग जुटाकर देश की एक और यूनिकॉर्न कंपनी बन गई। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी ने सिकोया की अगुवाई में ये फंडिंग जुटाई जिससे कंपनी का कुल मूल्यांकन $1.07 अरब हो गया। वरुण और गज़ल अलघ नामक दंपति ने 2016 में मामाअर्थ की स्थापना की थी।