मायके से लौटने से मना करने पर शख्स ने पंजाब में पत्नी व उसके परिवार के 4 लोगों को ज़िंदा जलाया
जालंधर (पंजाब) में 30-वर्षीय शख्स ने पत्नी के मायके से लौटने से इनकार करने पर उसे व उसके परिवार के 4 सदस्यों पर पेट्रोल डालकर उन्हें ज़िंदा जला दिया जिसमें पांचों की मौत हो गई। मृतकों में महिला की पिछली शादी से हुए 2 बच्चे भी शामिल हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।