मायामी (अमेरिका) के साऊथ बीच के पास समुद्र में शनिवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 2 लोग घायल हो गए। मायामी बीच पुलिस ने घटना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रैश के समय बीच पर काफी भीड़भाड़ दिख रही है। यूएस फेडरल ऐविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।