मारना चाहते हैं?: नोएडा की लिफ्ट में फंसने के बाद गार्ड्स से सोसायटी असोसिएशन के अध्यक्ष
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट खराब होने पर उसमें बेटी संग फंसे अपार्टमेंट मालिकों के असोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह का वीडियो सामने आया है। गार्ड्स ने उन्हें रेस्क्यू किया। उन्होंने गार्ड्स से बातचीत में बिल्डर से चल रहे विवाद का ज़िक्र कर कहा, "मेरे साथ यह दूसरी बार हुआ...क्या साज़िश बनाकर मुझे मारना चाहते हैं?"