पूर्व विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने पहली बार गर्भवती होने की घोषणा की है। मंगलवार को 35 साल की हुईं शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की एक तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है कि 5 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा ने दिसंबर 2020 में ब्रिटिश कारोबारी ऐलेक्ज़ेंडर जिलक्स से सगाई की थी।