मारुति सुज़ुकी को आयकर विभाग ने दिया ₹2,160 करोड़ का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर

मारुति सुज़ुकी इंडिया ने मंगलवार को बताया कि आयकर विभाग से उसे ₹2,159.70 करोड़ का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मिला है। मारुति सुज़ुकी ने शेयर बाज़ार से बताया है, "इस असेसमेंट ऑर्डर के कारण कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"