मार्क रुटे चौथी बार नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री बने, पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे को चौथे कार्यकाल के लिए शपथ लेने पर मंगलवार को बधाई दी। कोविड-19 को लेकर नीदरलैंड्स में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रुटे ने शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "विश्वास है कि हम साथ मिलकर भारत और नीदरलैंड्स के बीच व्यापक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’