मार्को यानसन को आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह का रिऐक्शन हुआ वायरल

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन को आउट करने के बाद भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का रिऐक्शन वायरल हुआ है। यानसन को 7 रन (26) पर क्लीन बोल्ड आउट करने के बाद बुमराह उन्हें घूरने लगे। गौरतलब है कि जोहानसबर्ग में दूसरे टेस्ट के दौरान भी दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी हुई थी।