मार्च 2020 में रिलायंस पावर के शेयरों में निवेश किए गए ₹1 लाख का मूल्य अब हुआ ₹28 लाख

उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड के 1 शेयर का दाम 20-मार्च 2020 को ₹1.20 था जो अब ₹32+ हो गया है। इस लिहाज़ से उस समय निवेश किए गए ₹1 लाख का मूल्य अब तकरीबन ₹28 लाख हो गया है। स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च ऐनालिस्ट पार्थ शाह के मुताबिक, रिलायंस पावर ने ऋणदाताओं का सारा बकाया चुका दिया है।