मार्च 2022 में 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची रिटेल महंगाई दर

सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज़ी के कारण मार्च 2022 में देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.95% हो गई जो 17 महीने का उच्चतम स्तर है। लगातार तीसरे महीने रिटेल महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय ऊपरी सीमा से अधिक है। इससे पहले फरवरी 2022 में रिटेल महंगाई दर 6.07% थी।