मार्च 2023 तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों को पानी की पाइपलाइन उपलब्ध करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार सभी अनधिकृत कॉलोनियों को मार्च 2023 तक सड़कें, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज नेटवर्क व जल-निकासी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कुल 3,052-किलोमीटर के 30,606 नालों का निर्माण होना था जिसमें से 2,661-किलोमीटर की लंबाई के 27,576 नालों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, 391-किलोमीटर की लंबाई के लिए 3,030 नाले निर्माणाधीन हैं।