मार्च तक शुरू हो सकता है 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण: कोविड-19 टास्क फोर्स
एनटीएजीआई के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर एन.के. अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि भारत 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण मार्च में शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि उस समय तक 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाए जा चुके होंगे। उनके अनुसार, 12-14 आयु वर्ग में करीब 7.5 करोड़ बच्चे हैं।