उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतिबंधित खैर की 11,050 किलोग्राम लकड़ी के साथ सहारनपुर में दो वन माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर फिल्म 'पुष्पा' का डायलॉग शेयर कर लिखा है, "पुलिस सुन के मामू समझा है क्या? यूपी पुलिस है मैं।" पुलिस ने ट्वीट किया, "माल मिलेगा और पुष्पा भी मिलेगा!" बकौल पुलिस, बरामद लकड़ी की कीमत करीब ₹20 लाख है।