मालगाड़ी के 20 डिब्बे बिहार के रोहतास में पटरी से उतरे, दिल्ली-हावड़ा रूट हुआ प्रभावित

बिहार के रोहतास ज़िले में कुम्हऊ स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं और राहत कार्य जारी है। रेलवे ने बताया कि घटना के कारण हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के गया-डीडीयू (दीन दयाल उपाध्याय) रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया है।