मालदीव ने की 'इंडिया आउट' कैंपेन की निंदा, कहा- भारत हमारा करीबी सहयोगी है

मालदीव की सरकार ने बुधवार को सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्से में चल रही कथित 'इंडिया आउट' कैंपेन का पुरज़ोर खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों की सरकारें मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमज़ोर कर रही हैं। मालदीव सरकार के अनुसार, "भारत हमेशा से हमारा करीबी सहयोगी और विश्वसनीय पड़ोसी रहा है।"