मालदीव ने की चीनी 'रिसर्च शिप' के मालदीव की तरफ बढ़ने की खबरों की पुष्टि
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने चीनी 'रिसर्च शिप' के मालदीव की तरफ बढ़ने की खबरों की पुष्टि की है। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने इसके लिए राजनयिक अनुरोध किया था और मालदीव के क्षेत्र में यह शिप कोई रिसर्च नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम 'मित्र राष्ट्रों' के जहाज़ों का स्वागत करते रहे हैं।"