मालदीव ने भारत को बताया 'करीबी सहयोगी', की कर्ज़ राहत की मांग
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत को 'करीबी सहयोगी' बताते हुए कर्ज़ राहत की मांग की है। बकौल मुइज़्ज़ू, मालदीव को सहायता पहुंचाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरतलब है कि मालदीव के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भारत व मालदीव के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया था।