मालीवाल केस में दिल्ली के कोर्ट ने विभव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 28 मई को कोर्ट ने विभव कुमार को 3 और दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा था। गौरतलब है, पुलिस ने विभव को 18 मई को गिरफ्तार किया था।