दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने पश्चिम विहार में एक लड़की को जूते से पीटते शख्स का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। बकौल मालीवाल, आरडब्ल्यूए के लोगों ने उन्हें इस बारे में सूचित किया और आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को बंधक बना रखा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एफआईआर की मांग की है।