मालीवाल से मारपीट के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने गठित की एसआईटी
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में मारपीट किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है और इस मामले के संबंध में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।