ऑक्शनर रिचर्ड मैडली ने आईपीएल 2014 के मेगा ऑक्शन के दौरान बोली विवाद के बारे में कहा है कि जब उन्होंने युवराज सिंह को ₹10 करोड़ में आरसीबी को बेचा तो केकेआर ने कहा कि उन्होंने अपना पैडल उठाया था। मैडली के मुताबिक, उन्होंने बोली दोबारा शुरू करने का फैसला किया। बकौल मैडली, "(तब)...विजय माल्या ने कहा- 'खिलाड़ी मेरा है'!"