गार्ड के फेस मास्क पहनने के लिए कहने के बाद एक चीनी करोड़पति ने अपने खाते से 5 मिलियन युआन (₹5.8 करोड़) निकाल लिए और कर्मचारियों को उसे हाथों से गिनकर देने की मांग की। बकौल करोड़पति, बैंक ऑफ शंघाई की उस ब्रांच के कर्मचारी के खराब व्यवहार के चलते वह अपना सारा पैसा निकालकर अन्य बैंकों में डाल देगा।