मास्क ठुड्डी पर लटकाकर न रखें: प. बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर सीएम ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में दुर्गा पूजा के बाद कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों से कहा है, "कृपया मास्क ठीक से पहनें और इसे अपनी ठुड्डी पर लटकाकर न रखें।" गौरतलब है, रविवार को राज्य में कोविड-19 के 989 नए मामले सामने आए जिनमें से 273 मरीज़ केवल कोलकाता से थे।