चतरा (झारखंड) में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान मास्क न पहनने पर सेना के एक जवान को ज़मीन पर लिटाकर पीटते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने सैनिक के साथ बदसलूकी की थी, जब सैनिक ने इसका विरोध किया तो 6 वर्दीधारी पुलिसकर्मी उसे पीटने लगे। मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।