पूर्णिया (बिहार) माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर ऐक्शन प्लान लॉन्च करने वाला राज्य का पहला ज़िला बन गया। डीएम राहुल कुमार के अनुसार, ऐक्शन प्लान सबसे पहले कस्बा ब्लॉक में एक पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि नीति आयोग ने ज़िले में स्वास्थ्य, पोषण, शौचालय समेत विभिन्न कार्यों के लिए ₹4 करोड़ आवंटित किए हैं।