मिंत्रा के सीईओ के बाद अब सीएफओ और सीएमओ ने भी दिया इस्तीफाः रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिंत्रा के सीएफओ रमेश बाफना और सीएमओ हरीश नारायणन ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों जनवरी 2022 तक अपनी-अपनी भूमिका निभाते रहेंगे व उसके बाद नारायणन एडटेक जगत में काम करेंगे जबकि बाफना कंपनी के बाहर करियर के अवसर तलाशेंगे। इससे पहले मिंत्रा के सीईओ अमर नागरम ने इस्तीफा दिया था।