फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले मिंत्रा ने बताया है कि उसने फ्लिपकार्ट में कस्टमर ग्रोथ, मीडिया व इंगेजमेंट की उपाध्यक्ष नंदिता सिन्हा को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया है। सिन्हा 1 जनवरी, 2022 से पदभार संभालेंगी और वह फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगी। अमर नागराम ने अक्टूबर में मिंत्रा के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।