गृह विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, मिज़ोरम सरकार ने म्यांमार के उन शरणार्थियों को पहचान पत्र जारी करना शुरू कर दिया है जिन्होंने पिछले साल पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट होने के बाद से राज्य में शरण ली हुई है। बकौल अधिकारी, पहचान पत्र सिर्फ मिज़ोरम में वैध होंगे और इसके ज़रिए शरणार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी।