आइज़ोल (मिज़ोरम) में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक महिला को ₹11,35,600 के जाली नोटों के साथ पकड़ा। ट्विटर पर जाली नोटों की तस्वीर शेयर कर बीएसएफ ने कहा, "जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ और स्पेशल नार्कोटिक्स पुलिस ने साझा ऑपरेशन में महिला को पकड़ा। महिला से ₹500, ₹200 और ₹100 के जाली नोट बरामद किए गए।"