मिड डे मील खाने के बाद एमपी के सरकारी स्कूल में 57 छात्र हुए बीमार

एक अधिकारी के अनुसार, डिंडोरी (मध्य प्रदेश) में एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को 'मिड डे मील' खाने से 57 छात्र बीमार हो गए। स्कूल के एक शिक्षक ने कहा, "उन्होंने (छात्रों) उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।" बकौल शिक्षक, एक छात्रा ने अपनी थाली में दाल में छिपकली देखी थी।